पर्वतीय शिल्पकार समिति ने मनाया पूर्व विधायक मुंशी हरिप्रसाद टम्टा का जन्मोत्सव
समिति के अध्यक्ष दिनेश चन्द ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने 1924 में उत्तराखंड में शिल्पकारों का सम्मेलन आयोजित किया। उनके प्रयासों से 1930-40 के मध्य कुमाऊं, गढ़वाल में भूमिहीन शिल्पकारों को ब्रिटिश सरकार ने 30 हजार एकड़ कृषि भूमि वितरित की। उन्होंने शिल्पकार सभा के माध्यम से प्राथमिक और प्रौढ़ स्कूलों की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाई।
इस मौके कोषाध्यक्ष प्रेमलाल शाह, सचिव नरेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव आर्य, संगठन मंत्री विकास कुमार, प्रचार मंत्री नंदराम, उपाध्यक्ष विजय पटेल, एडिटर धीरज सिंह, प्रचार मंत्री नरेन्द्र सिंह कौशल, पंकज शाह, प्रचार सचिव किशन लाल आदि शामिल रहे।