News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

दमोह : शिकार के लालच में फिर पकड़ा गया मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू किया

ज्ञात हो कि जिले से निकलने वाली ब्यारमा नदी मे काफी बडी संख्या में मगरमच्छ हैं। गत माह एक महिला को मगरमच्छ ने अपना निशाना बनाया था और उसकी मौत हो गयी थी, जबकि एक महिला को खेत में हमला करके घायल कर दिया था। वन विभाग द्वारा मगरमच्छों को पकडने एवं लोगों को नदियों के किनारों से दूर रहने के लिये संबधित क्षेत्र में विभिन्न प्रकार से मुनादी करायी जा रही है।

रेंजर विक्रम सिंह ने बताया कि आज पकडे गये मगरमच्छ की लम्बाई 6.8 फुट है जिसको रेस्क्यू किया जा रहा है। उन्होने बताया कि वन विभाग के नियमों के अनुसार इसको सुरक्षित स्थान पर छोडा जायेगा। रेस्क्यू में डिप्टी रेंजर प्रेमलाल अहिरवार,वन रक्षक मयंक विश्वकर्मा,ईश्वरकांत मिश्रा,अमित तिवारी एवं लक्ष्मीकांत की विशेष भूमिका रही है।

Leave a Reply