सिनेमाघरों में खाली सीटों से जूझ रही ‘धड़क 2’
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘धड़क 2’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को महज 1.60 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 14.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म ने पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये की औसत कमाई के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन ‘धड़क 2’ की रफ्तार और धीमी पड़ गई और इसने सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये जुटाए।
‘धड़क 2’ में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री दर्शकों को जरूर भा रही है। यह पहली बार है जब दोनों कलाकार साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है। तृप्ति और सिद्धांत के अलावा, इसमें आशीष चौधरी, विपिन शर्मा, मंजिरी पुपला, दीक्षा जोशी और आदित्य ठाकरे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।