News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में खनन ब्लॉकों की नीलामी से संबंधित प्रश्न हटाने का लगाया आरोप

वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि यह सवाल लोकसभा की सार्वजनिक प्रश्न सूची में पहले से उपलब्ध था, लेकिन बाद में रहस्यमय तरीके से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि आखिरी क्षण में यह प्रश्न क्यों हटाया गया और क्या सरकार किसी को बचाने की कोशिश कर रही है? कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को उठा रही है जिसमें पर्यावरणीय खतरे, सामाजिक-आर्थिक प्रभाव का आकलन न होने और नीलामी प्रक्रिया की अस्पष्टता जैसे गंभीर सवाल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले सत्र में उन्होंने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से इस मुद्दे को उठाया था और अन्य सांसदों ने भी विभिन्न मौकों पर इस पर आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि वे इस सत्र में भी जवाब की उम्मीद कर रहे थे लेकिन सरकार की ओर से पारदर्शिता के बजाय प्रश्न हटाकर जवाबदेही से बचने की कोशिश की गई है। उन्होंने इस कृत्य को प्रक्रियागत हेराफेरी बताया और कहा कि यह लोकतंत्र की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

———–

Leave a Reply