लोन दिलाने के नाम पर की थी ठगी, एक गिरफ्तार
डीसीपी निधिन वाल्सन ने बताया कि पिछले दिनों साइबर थाने में ठगी की एक शिकायत आई थी। पीड़ित ने बताया कि उससे लोन के नाम पर साढ़े 10 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस उस खाते की जांच की, जिसमें रकम ट्रांसफर हुई थी। जांच में पता चला कि रकम तमिलनाडु के एक बैंक में ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने उसकी जांच की तो पता चला कि खाता किसी रमेश अग्रवाल के नाम पर खुला हुआ है। उसके अटैच मोबाइल नंबर की छानबीन की गई। इसके बाद आरोपित को शास्त्री पार्क, सराय रोहल्ला से गिरफ्तार कर लिया गया।