News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

शिवमहापुराण कथा के समापन में निकाली गई आकर्षक शोभायात्रा

श्री बूढ़ेश्वर मंदिर ट्रस्ट समिति एवं बोल बम कांवरिया संघ की अगुवाई में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आकर्षण देखते ही बना। शोभायात्रा को देखने के लिए शहर के अलावा आसपास के गांव से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। शोभायात्रा देर शाम छह बजे बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास पूजा अर्चना के साथ निकली। शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए होते हुए वापस बूढ़ेश्वर महादेव पहुंची। यहां पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा में काफी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

बोलबम कांवरिया कल्याण संघ द्वारा आठ अगस्त शुक्रवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक विशाल भण्डारा को आयोजन किया गया है। आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply