जींद : 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। सभी थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अपने इलाका थाना में लगातार गश्त करें। जिला पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस को भी निर्देश दिए हैं कि जिला में स्वंत्रता दिवस के मद्देनजर जिला में यातायात को सुचारु रुप से जारी रखेंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। यदि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या 112 नंबर पर सूचित करें।