News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

रायपुर के शंकर नगर में नकली पनीर फैक्ट्री पर कार्रवाई

सहायक आयुक्त ने बताया कि, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम के निरीक्षण ने देखा क‍ि, नकली पनीर फैक्ट्री में नकली पनीर बनाने के लिए सस्ता और घटिया क्वालिटी का पाम ऑयल, फैट के डल्ले, और दूध पाउडर का उपयोग किया जा रहा था। छापे के दौरान बड़ी मात्रा में नकली पनीर, कच्चा माल, थर्माकोल डिब्बे और पैकिंग सामग्री जब्त की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply