फतेहाबाद: कबूतर खरीदने के नाम पर युवक से 2800 रुपये की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस को दी शिकायत में गांव बादलगढ़ निवासी सतवन्त सिंह ने कहा है कि वह घर पर ही डेयरी फार्मिंग का काम करता है और शौक के तौर पर कबूतर भी रखता है। उसके मोबाइल में कबूतर सेल-परचेज का व्हाटसअप ग्रुप भी है। कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने ग्रुप में कबूतरों की एक फोटो डाली। फोटो में पांच कबूतर थे। उस व्यक्ति ने कहा कि उसने यह कबूतर बेचते हैं और एक कबूतर 500 रुपये का है। सतवंत ने बताया कि इस पर उसने यह कबूतर खरीदने की बात कही तो उक्त व्यक्ति ने ऑनलाइन पेमेंट भेजने को कहा। पैमेंट के बाद वह उसके पते पर कबूतर भेज देगा जिसके 300 रुपये अलग लगेंगे। इसके बाद उसे एक स्कैनर भेजा। सतवन्त के अनुसार इसके बाद उसने 2800 रुपये भेज दिए लेकिन उक्त व्यक्ति ने न तो उसे कबूतर भेजे और ना ही उसके पैसे वापस दिए हैं। सतवन्त ने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने कबूतर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर उससे 2800 रुपये का फ्रॉड किया है। इस पर उसने इस बारे ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में सदर रतिया पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
—-