सूरजपुर कलेक्टोरेट में मना 79 वां स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा बच्चों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दीं गई। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, डिप्टी कलेक्टर सुनील अग्रवाल सहित जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।