News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

जगदलपुर:28 अगस्त को ब्रोशर का विमोचन, 1 से 8 अक्टूबर तक स्वदेशी मेला का होगा आयोजन

महापौर संजय पाण्डे ने बैठक में कहा कि स्वदेशी मेला केवल व्यापार का मंच नहीं होगा, बल्कि यह बस्तर की आत्मा को दर्शाने वाला उत्सव बनेगा। स्थानीय कारीगरों, किसानों और लघु उद्योगों को इसमें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। यह मेला ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को साकार करेगा और स्वावलंबन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

आज जब भारत आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर है, तब ऐसे आयोजनों का महत्व और बढ़ जाता है। बस्तर जैसी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर वाले अंचल में स्वदेशी मेला केवल व्यापारिक अवसर नहीं, बल्कि लोकल से ग्लोबल तक की यात्रा का सेतु बनेगा। यह मेला उन अनगिनत कारीगरों की आवाज बनेगा जिनके हाथों की कला अक्सर सीमित बाजार तक ही रह जाती है। यदि इस आयोजन को सही दिशा और व्यापकता मिली, तो यह निश्चित रूप से बस्तर की तस्वीर बदलने में सहायक सिद्ध होगा। इस आयोजन में स्थानीय हस्तशिल्प, लघु उद्योग, कृषि उत्पाद, पारंपरिक खानपान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रदर्शित की जाएंगी। यह मेला न केवल आर्थिक दृष्टि से लाभकारी होगा, बल्कि बस्तर के हुनर, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करेगा।

Leave a Reply