News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

शहीद महेन्द्र कर्मा विवि में कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के बलिदान काे किया स्मरण

कर्नल अक्षय कर सेवा निवृत्त, इंडियन आर्मी ने अपने उद्बोधन में शहीद वीर जवानों को 20 सेकंड की श्रद्धांजलि दिलाते हुए सैनिकों के अद्वितीय साहस व अनुशासन को वीडियो क्लिप प्रेजेंटेशन के माध्यम से चर्चा करते हुए युवाओं में देशसेवा का संकल्प जगाया। कमांडर कास्पर जॉनसन, सेवा निवृत्त, इंडियन नेवी ने भारतीय नौसेना की योगदान को वीडियो क्लिप प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रकाश डालते हुए आत्मबल और समर्पण की भावना पर बल दिया।

डॉ. सजीवन कुमार कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर ने स्वागत भाषण में आए हुए सभीअतिथियों का सम्मान करते हुए वीर शहीदों को नमन व देशभक्ति, शौर्य साहस भारत वासियों की सुरक्षा वीर सेना का योगदान को याद किया।

प्रो. एम.एस. मिश्रा विभागाध्यक्ष कला संकाय द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ भुनेश्वर लाल साहू सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान ने किया। इस अवसर पर प्रो. स्वपन कुमार विभागाध्यक्ष मानव विज्ञान एवं जनजाति अध्ययनशाला, डॉ. सुकृता तिर्की विभागाध्यक्ष शिक्षा अध्ययनशाला, डॉ. अभिषेक अवस्थी विभागाध्यक्ष जैव प्रौद्योगिकी, डॉ. सियालाल नाग, डॉ.पूर्णेन्द्र मिर्धा, डॉ. राजेश्वर कुमार, डॉ. तूलिका शर्मा, डॉ. दुर्गेश डीक्सेना, देवेंद्र कुमार यादव, हरीश कुमार, शिक्षक गण, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply