News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

गंगरेल बांध किनारे नील गाय का मिला शव

पानी में एक नील गाय का शव मिला। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को

दी। खबर पाकर विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचकर शव को पानी से

बाहर निकालकर जांच में जुट गई है।

वन विभाग धमतरी से मिली जानकारी

के अनुसार 23 जुलाई की सुबह गंगरेल बांध किनारे कुछ लोगों ने नील गाय का शव

पानी में देखा। शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैल गया, तो देखने ग्रामीणों

की भीड़

जुट गई। इधर गंगरेल बांध के पानी में नील गाय के शव मिलने की खबर पाकर वन

विभाग धमतरी के रेंजर व डिप्टी रेंजर समेत टीम मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों

की मदद से वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने शव को पानी से बाहर निकाला।

पोस्टमार्टम के बाद ही नील गाय के मौत का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।

वन

विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की आशंका है कि यह नील गाय डुबान क्षेत्र से

बहकर आया होगा। उल्लेखनीय है कि गंगरेल बांध किनारे के ग्राम तुमराबहार,

खिड़कीटोला, गंगरेल समेत आसपास गांवों के जंगलों में समय-समय पर लोग नील

गाय को देखते रहते हैं। आशंका है कि इन्हीं आसपास के जंगल के नील गाय होगा।

Leave a Reply