रूस की अंगारा एयरलाइंस का विमान एन-24 लापता, 46 लोग हैं सवार
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाओं का कहना है कि 46 लोगों को ले जा रहा एएन-24 यात्री विमान से रूस के अमूर क्षेत्र में संपर्क टूट गया है। एजेंसी तास के अनुसार अंगारा एयरलाइंस का यह विमान टिंडा हवाई अड्डे से कुछ किलोमीटर दूर एक निर्धारित चेकपॉइंट पर संपर्क करने में विफल रहा। इस विमान में दो बच्चों सहित 40 यात्री और छह चालक दल के सदस्य सवार हैं।