उपायुक्त ने की कई विभागों के कार्यों की समीक्षा
उपायुक्त ने सभी योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता तथा समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सखी मंडल को आत्मनिर्भर बनाने, आजीविका संवर्धन हेतु ऋण वितरण, दीदी कैफे, पलाश मार्ट, दीदी बागवानी तथा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए और अधिक प्रभावी प्रयास करने पर जोर दिया।