सावन क्वीन का ताज एडवोकेट दीपा सिंह के सिर
कार्यक्रम में वीरांगनाओं ने श्रावण मास और भगवान शिव से जुड़े महत्व पर चर्चा की। इसके साथ ही पारंपरिक कजरी, सावन गीतों, सोलह श्रृंगार और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। उत्सव के बाद उपस्थित सभी ने पारंपरिक व्यंजनों का भी भरपूर लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश वीरांगना की संरक्षक प्रभा सिंह, मुदिता सिंह, पदाधिकारी सरोज सिंह, कोल्हान की कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश सिंह, संरक्षक ललिता राय, पूर्वी सिंहभूम की जिलाध्यक्ष सुनंदा सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णा सिंह, संगठन की लीगल एडवाइजर एडवोकेट दीपा सिंह, जिला महासचिव माधवी सिंह, उपाध्यक्ष कंचन सिंह, सरायकेला की अध्यक्ष शशिप्रभा सिंह, संरक्षक संजू सिंह, वीरांगना पदाधिकारी कमल सिंह, रेखा सिंह, सरोज सिंह, नीरा सिंह, गीता सिंह, संगीता सिंह, ममता सिंह, मंजू सिंह सहित कई वीरांगनाओं ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।