योग से मन और शरीर स्वस्थ रहता है : दीपक प्रकाश
योग से मन और शरीर स्वस्थ रहता है : दीपक प्रकाश
रांची, 21 जून (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योगपीठ रांची और भारतीय जनता पार्टी की ओर से पटेल पार्क पर रांची में योग दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि योग से मन और शरीर स्वस्थ रहता है।
इसे प्रतिदिन हर किसी को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने योग को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरे देश में फैलाने का काम किया है।
इस अवसर पर पतंजलि पीठ के मुख्य संरक्षक दीनदयाल बरनवाल ने कहा कि 5000 साल से पहले से हमारे ऋषि मुनि योग करते आ रहे हैं। अब योग को वैज्ञानिक पद्धति के रूप में इसे देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग से न सिर्फ शरीर और मन बल्कि घर परिवार देश आर्थिक स्थिति सबकुछ ठीक रखने में मदद मिलती है।
मौके पर भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि प्रतिदिन आमजनों में योग करने की ललक बढ़ती जा रही है। हर कोई योग करके निरोग रहना चाहता है। यह सब संभव हुआ है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल प्रयास से। इनके कुशल नेतृत्व में देश में पहली बार योग के महत्व को जाना समझा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करके योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर ओर व्यापक प्रचार प्रसार किया।
योग दिवस के अवसर पर खास तौर पर पतंजलि के झारखंड प्रभारी करम कोयरी, केके गुप्ता, इंद्रजीत यादव, अरुण कुमार झा, योग शिक्षक शशि शेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।
—————