News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा पर नदी पूजन किया गया

विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा पर नदी पूजन किया गया

खूंटी, 5 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के मौके पर विकास भारती बिशुनपुर के संस्थापक औरं संस्थान के सचिव पद्धमश्री अशोक भगत के निर्देश पर गुरुवार को जन शिक्षण संस्थान विकास भारती की ओर से ग्राम हुटार की तजना नदी का पूजन किया गया।

मौके पर संस्थान के प्रभारी निदेशक राजेश शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण और जल संचयन के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही इस वर्ष के पर्यावरण की थीम वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना के संबंध में जानकारी दी।

इस दौरान प्रतिभागियों ने नदी पूजन में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। विशिष्ट अतिथि संकल्प इंस्टीट्यूट के निदेशक राजेश कुमार महतो ने जल संचयन, वृक्षारोपन, अपशिष्ट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार प्रकट किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के प्रभारी निदेशक राजेश शर्मा, कार्यक्रम पदाधिकारी सुब्रत सेन प्रधान, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार शशि प्रकास, प्रभावती कुमारी, प्राधिकारी निकुंज तोपना, राजीव कुमार सहित अन्य ने योगदान दिया।

—————

Leave a Reply