News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए कार्य करने का किया आह्वान

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए कार्य करने का किया आह्वान

जयपुर, 4 जून (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) पर सभी से पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाते हुए स्वच्छ पर्यावरण और पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखने में सहभागिता पर जोर दिया है।

बागडे ने “एक पेड़ मां के नाम” के अंतर्गत अधिक छांव देने वाले और ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले बड़े पेड़ लगाने और उनकी सार संभाल किए जाने की अपील की है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण को रोकने और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण किए जाने का आह्वान किया है।

—————

Leave a Reply