News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

जींद के योग साधकों को लेकर कुरुक्षेत्र गई 80 बसें

जींद के योग साधकों को लेकर कुरुक्षेत्र गई 80 बसें

दैनिक यात्री हुए परेशान

जींद, 21 जून (हि.स.)। कुरुक्षेत्र में शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में योग साधकों को ले जाने के लिए प्रदेशभर के रोडवेज डिपो से बसों की डिमांड की गई थी। इसे लेकर कुरुक्षेत्र के डीसी ने परिवहन विभाग से 1900 रोडवेज बसों की मांग की थी। जिस पर विभाग ने डिपो वाइज 1285 बसें उपलब्ध करवाई हैं। इसलिए शनिवार को सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जींद रोडवेज डिपो से 80 बसें ब्रह्मसरोवर भेजी गई। जिससे बस यात्रियों को परेशानी हुई। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण रूट पर यात्रियों को उठानी पड़ी।

गौरतलब है कि परिवहन विभाग ने निदेशालय ने सभी रोडवेज महाप्रबंधकों को पत्र भेजकर कहा था कि 21 जून को कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर हरियाणा सरकार आयुष विभाग तथा हरियाणा योग आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से एक लाख योग साधक पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनजर विभिन्न जिलों से कुरुक्षेत्र योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आने वाले योग साधकों को किसी तरह की परेशानी नहीं आए।

इसके लिए डीसी कुरुक्षेत्र द्वारा 1900 बसों की मांग की गई थी। इसके बाद परिवहन विभाग ने 1285 बसों को उपलब्ध करवाने के निर्देश सभी डिपो को दिए थे। बसों को लेकर कुरुक्षेत्र रोडवेज महाप्रबंधक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जींद डिपो से भी सौ बसों की डिमांड की गई थी। 80 बसों को मुहैया करवाया गया है। जींद डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन ने कहा कि जींद से बसों को भेजने के निर्देश मुख्यालय से मिले थे, जो भेज दी गई हैं। यहां से योग साधक बैठकर कुरुक्षेत्र गए हैं।

—————

Leave a Reply