News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

प्रयागराज,08 जून (हि.स.)। लालापुर थाना क्षेत्र में छतहरा गांव में शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। रविवार सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि बारा थाने के समीप निवासी बनवारी भारतीय 75 वर्ष एक बारात में शामिल होने के लिए लालापुर थाना क्षेत्र के छतहरा गांव में शनिवार रात गया था। जहां सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। परिवार से तहरीर लिया और मुकदमा दर्ज करके शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

—————

Leave a Reply