निमार्णाधीन आडिटोरियम काे शीघ्र पूर्ण करवाने अतिरिक्त नाै करोड़ की मिली स्वीकृति : किरण देव
निमार्णाधीन आडिटोरियम काे शीघ्र पूर्ण करवाने अतिरिक्त नाै करोड़ की मिली स्वीकृति : किरण देव
जगदलपुर, 21 जून (हि.स.)। शहर के धरमपुरा क्षेत्र में निमार्णाधीन आडिटोरियम का काम तेजी से पूर्ण हो रहा है। आडिटोरियम के निर्माण कार्य को गति देने शासन से नाै करोड़ रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति प्राप्त हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि बस्तरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग शहर में आधुनिक आडिटोरियम की रही थी । जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस विषय पर अवगत कराया गया था। बस्तरवासियों के मांग के अनुरूप धरमपुरा में निमार्णाधीन आडिटोरियम के लिए अतिरिक्त राशि नाै करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिससे अब यथा शीघ्र बहु प्रतीक्षित मांग ऑडिटोरियम का जल्द निर्माण कार्य पूर्ण होकर बस्तर वासियाें को आधुनिकऑडिटोरियम की सौगात प्राप्त होगी ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शनिवार काे निमार्णाधीन आडोटेरियम के लिए 9 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है। किरण देव ने कहा कि धरमपुर स्थित निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए राशि की कमी हो रही थी। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के लिए शासन से 9 कराेड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई । उन्हाेंने कहा कि बस्तर के रंगकर्मियों द्वारा निमार्णाधीन ऑडिटोरियम के जल्द निर्माण की मांग रखी जा रही थी । परंतु उसके लिए राशि की कमी हो रही थी, जिस पर रंग कर्मियों के मांग के अनुरूप उन्हाेंने प्रदेश के मुख्यमंत्री साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी से ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि के मांग रखी थी, जिस पर वित्त विभाग से नाै करोड रुपये की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
—————