विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का किया जाएगा आयोजन
विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का किया जाएगा आयोजन
जगदलपुर, 3 जून (हि.स.)। लोगों में रक्त दान करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्द्देश्य से प्रति वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। ब्लड डोनेशन एक दर्द रहित क्रिया है, जो किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकती है।
विश्व भर में इस दिन को मनाने का मकसद सभी को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 14 जून को “विश्व रक्तदाता दिवस’ का आयोजन किया जाएगा।
जिला स्तरीय रक्त दान शिविर महारानी अस्पताल में एवं सातों विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर और शहीद महेन्द्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय डिमरापाल पर आयोजित किया जाएगा । सर्वाधिक रक्तदान करने वाले को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा बस्तर द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
—————