बाहरी जिला में 6 आरोपित गिरफ्तार, मोबाइल व चाकू बरामद
बाहरी जिला में 6 आरोपित गिरफ्तार, मोबाइल व चाकू बरामद
नई दिल्ली, 9 जून (हि.स.)। सड़क पर होने वाले अपराध (स्ट्रीट क्राइम) पर अंकुश लगाने के लिए बाहरी जिला पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करके और मुखबिर से पता करके आरोपितों को गिरफ्तार कर रही है। इसी क्राइम में अलग-अलग थानों की पुलिस ने 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल और बटनदार चाकू इत्यादि बरामद किए गए हैं।
बाहरी जिले के डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की गिरफ्तारी से कई मामलों का खुलासा किया गया है। यह कार्रवाई नांगलोई, निहाल विहार, रणहौला, सुल्तानपुरी और मंगोलपुरी थाना इलाके में की गई है।
नांगलोई पुलिस टीम ने रेल नीर वाटर प्लांट के पास एक आरोपित को गिरफ्तार किया। जब वह चाकू लेकर इलाके में वारदात की नीयत से घूम रहा था। पीछा करके उसे पकड़ा गया और उसके पास से चाकू बरामद किया गया। उसकी पहचान राजू के रूप में हुई, उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
रणहौला थाना पुलिस टीम ने रजत नाम के एक आरोपित को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से बटनदार चाकू और मोबाइल बरामद किया गया है। छानबीन में वह मोबाइल इसी थाना इलाके से चोरी का मिला है। इसके खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले चल रहे हैं। इसी क्रम में
निहाल विहार पुलिस ने विपिन नाम के एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान इस संदिग्ध पर पुलिस टीम की नजर पड़ी।
पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस ने विजय नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया और उससे भी चाकू बरामद किया। अन्य मामले में सुल्तानपुरी और मंगोलपुरी थाना पुलिस टीम ने संजय उर्फ मनी और नितिन नाम के आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह लोग भी चाकू लेकर इलाके में संदिग्ध हालत में घूम रहे थे।
—————