News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

राजगढ़ःजहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत,जांच शुरु

राजगढ़ःजहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत,जांच शुरु

राजगढ़, 4 मई (हि.स.)। देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते घर में रहते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, बेसुध हालत में परिजन उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम बंजारी निवासी संदीप (18) पुत्र धूलजी भील नेे घर में रहते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक ने किन हालातों के चलते जहर खाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

—————

Leave a Reply