News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

डीएवी स्कूल में मनाई गई टैगोर जयंती

डीएवी स्कूल में मनाई गई टैगोर जयंती

पश्चिम सिंहभूम, 9 मई (हि.स.)। सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल, चाईबासा में शुक्रवार को कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

प्रभारी प्राचार्य चंद्रशेखर ने टैगोर के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका गीत एकला चलो रे आत्मनिर्भरता की प्रेरणा देता है। शिक्षिका श्वेता सिन्हा ने टैगोर के वैश्विक सांस्कृतिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में ‘वोकल वोएज’ संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कक्षा तीन के छात्र शुभम सामंत की ओर प्रस्तुत ‘एकला चलो रे’ ने सभागार में तालियों की गूंज भर दी।

समूह गीत की प्रस्तुति और वर्षभर प्रार्थना सभा संचालन में योगदान देने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह भी कार्यक्रम का हिस्सा रहा। मंच संचालन छात्रा ईशानी कुंडू ने किया।

—————

Leave a Reply