News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

सीडीओ ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से बात कर ली आजीविका गतिविधियों की जानकारी

सीडीओ ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से बात कर ली आजीविका गतिविधियों की जानकारी

फतेहपुर, 15 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की नई पहल “नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम” के तहत गुरुवार को जिले की सभी

13 विकास खंडों के ग्राम पंचायत में गठित स्वयं सहायता समूह की दीदियों से मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने सीधी वार्ता की। इस दाैरान सीडीओ ने आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही वित्तीय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए विस्तार से चर्चा की।

सीडीओ ने दीदियाें की नयी विधाओं में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य को जानकर सराहना की। समूह की महिलाओं ने अचार, पापड़, मुरब्बा, फूल झाड़ू, नमकीन फक्ट्री, बेसन, मस्टर्ड ऑइल, सत्तू, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम, टेंटेज़ एवं विभिन्न प्रकार की आजीविका का कार्य की जानकारी दी। सीडीओ की ओर से अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री युवा योजना में भी समूह की महिलाएं लाभ लें। इस अवसर पर एनआरएलएम उपायुक्त मुकेश कुमार तथा जिला मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।

——————

Leave a Reply