News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

हिसार : मेयर से वोट वापिस मांगने पहुंचे रेहड़ी, पटरी वाले

हिसार : मेयर से वोट वापिस मांगने पहुंचे रेहड़ी, पटरी वाले

मेयर ने मदद संस्था को दिया आश्वासन, दो दिन बाद अवैध बड़े अतिक्रमण हटाने

को तैयार

हिसार, 7 मई (हि.स.)। ‘हिसार के मेयर प्रवीण प्रोपली और मदद संस्था के अध्यक्ष

संजीव भोजराज आगामी दो दिन के बाद सेक्टर 14 से लेकर जिंदल चौक तक अवैध अतिक्रमण हटाने

के लिए साथ जाएंगे।’

यह आश्वासन आज मेयर प्रवीण पोपली ने उस समय मदद संस्था को दिया जब रेहड़ी वालों

के साथ संजीव भोजराज नगर निगम में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हिसार के विधायक, मेयर

और सांसद से भी जब रेहड़ी, पटरीवालों को निराशा मिली तो रोषस्वरूप अपने वोट के हक के

अधिकार को वापिस लेने के लिए आज रेहड़ी वाले मेयर के कार्यालय पहुंचे और उनसे सवाल

जवाब किया। उन्होंने कहा कि जब आप हमारी परेशानी ही दूर नहीं कर सकते तो हमारा वोट

वापिस दो। बकायदा रेहड़ी वाले वोटिंग मशीन की डमी के साथ पहुंचे। इस दौरान संजीव भोजराज

ने मेयर से सवाल किया कि आप अगर अतिक्रमण हटाने पर सही मायने में कार्य करना चाहते

हैं तो वे रेहड़ी वालों को परेशान न करें और जो बड़े-बड़े व्यापारी अवैध रूप से अतिक्रमण

किए हुए हैं, उनको हटवाए। वे स्वयं उनके साथ जाकर बताने को तैयार हैं।

इस पर मेयर ने कहा कि वे उनके साथ जाने के लिए तैयार है और दो दिन के बाद इस

पर आगे बढ़ेंगे। भोजराज ने मेयर से जब रेहड़ी, पटरी वालों की परेशानी बताई और उसे दूर

न करने पर मेयर से वोट वापिस मांगने की बात की तो उन्होंने कहा कि वोट वापिस ले लो।

Leave a Reply