News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

भोपाल : मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत और राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन

भोपाल : मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत और राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन

भोपाल, 1 मई (हि.स.) । मई माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ।

इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, अपर मुख्य सचिव, संजय दुबे, सहित मंत्रालय, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्‍य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर मंत्रालय सहित सभी जिला मुख्‍यालय स्थित सरकारी दफ्तरों में राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply