प्रापर्टी के नाम पर बालाजी ज्वैलर्स के स्वामी ने परिवार महिला से ठगे सवा करोड़
प्रापर्टी के नाम पर बालाजी ज्वैलर्स के स्वामी ने परिवार महिला से ठगे सवा करोड़
हरिद्वार, 4 मई (हि.स.)। आससुराल वालों के संग मिलकर शहर के प्रतिष्ठित बालाजी ज्वैलर्स शोरूम के स्वामी ने एक युवती से सवा करोड़ से अधिक की रकम ठग ली। पीडि़ता ने इस संबंध में शहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
मुकदमा दर्ज कराते हुए अवनीत कौर पुत्री स्वर्गीय पीएस वासु निवासी जुर्स कंट्री ज्वालापुर ने बताया कि वह अपनी बुजुर्ग मां और परिवार संग पैतृक संपत्ति बेचकर यहां आकर रहने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मधु बंसल, उसके बेटे गौरव बंसल से हुई। उसने गौरव से संपत्ति खरीदने की बात कही तब उसने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए दिसम्बर 2022 में अपने दोस्त आशीष के साथ मिलकर उसे हरकी पैड़ी के पास एक मकान दिखाया। मकान पसंद आने पर उसने दो लाख रुपये दे दिए। गौरव ने एक भूखंड में निवेश करने का लालच देकर उससे पांच लाख ले लिए। कुछ समय बाद गौरव अपने जीजा अतुल गर्ग के साथ आकर उससे मिला। उसे बताया कि जीजा के दोस्त का मकान व दुकान बिक रहे है। जिसकी एवज में चार लाख ,आठ लाख फिर दस लाख की रकम अतुल गर्ग व गौरव बंसल के कहने पर अनीता रानी के खाते में ट्रांसफर कर दी। आरोपितों ने मकान का बैनामा भी जल्द कराने का भरोसा दिलाया और अनुबंध भी उसे दिया गया।
कुछ समय बाद एक दुकान का सौदा दो करोड 30 लाख में तय हुआ।
पीडि़ता ने बकायदा 70 लाख की रकम मधु बंसल, गौरव के भाई अंकित बंसल के खाते में ट्रांसफर कर दी।
आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी गई। आरोप है कि गौरव बंसल, मधु बंसल, आशीष सिंगारी, विजय बंसल अंकित बंसल, विभोर बंसल, अतुल गर्ग, अनीता देवी ने षडयंत्र के तहत उससे 1.27 करोड़ की रकम हड़प ली है। महिला ने अंदेशा जताया कि उसकी हत्या भी कराई जा सकती है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।