प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम की योजनाओं का एक सप्ताह में तैयार करें कार्ययोजना: हर्षिका सिंह
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम की योजनाओं का एक सप्ताह में तैयार करें कार्ययोजना: हर्षिका सिंह
प्रयागराज, 13 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2019—2020 में चयनित राजस्व ग्रामों की योजनाओं को लेकर मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज हर्षिका सिंह ने स्मार्ट आंगनवाड़ी, डिजिटल लाइब्रेरी, समेत अन्य योजनाओं की एक सप्ताह में कार्ययोजना तैयार करने का कड़ा निर्देश दिया है।
प्रयागराज विकास भवन के गंगा सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत जिला अभिसरण समिति की बैठक हुई। बैठक मेंमुख्य विकास अधिकारी ने योजना के तहत वर्ष 2019-2020 में चयनित राजस्व ग्रामों में स्मार्ट आंगनवाड़ी, डिजिटल लाइब्रेरी,हाई मास्क सोलर लाइट,स्मार्ट क्लासरूम, योगाशेड , खेलकूद का मैदान में ओपन जिम आदि कार्यों से सम्बन्धित कार्य योजना तैयार करने का एक सप्ताह का समय देते हुए खण्ड विकास अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है। इसके साथ ही कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड प्रयागराज को वित्तीय वर्ष 2018 – 2019 के चयनित 16 राजस्व ग्रामों के अवशेष कार्यों को 15 दिनों में गुणवत्तापूर्ण विधि से पूर्ण करने के निर्देश दिया है।