News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

राजगढ़ः बाइक चालक की तबीयत बिगड़ने से मौत

राजगढ़ः बाइक चालक की तबीयत बिगड़ने से मौत

राजगढ़, 1 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय राजमार्ग- 52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर ग्राम बाम्लावे जोड़ के समीप बाइक चालक 45 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई, परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार किया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम नवलपुरा निवासी पप्पू (45)पुत्र किशनलाल बंजारा बाइक से ब्यावरा तरफ जा रहा था तभी ग्राम बाम्लावे जोड़ के समीप अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।घबराए हुए व्यक्ति ने होटल पर जाकर पानी से नहाया और पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया, सूचना पहुंचे परिजन उसे सिविल अस्पताल ब्यावरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।

—————

Leave a Reply