News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

जिला कारागार में बंदियों को मिली 12 इंडोर गेम किट

जिला कारागार में बंदियों को मिली 12 इंडोर गेम किट

अयोध्या, 31 मई (हि.स.)। जिला कारागार की ओर से बंदियों के कल्याण और उनकी सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया।

इनर व्हील क्लब फैजाबाद की ओर से अध्यक्ष स्वाति टंडन, पूर्व अध्यक्ष बीना अग्रवाल, उपाध्यक्ष निशा गोयल, पूर्व अध्यक्ष अनीता सर्राफ, नीता आचार्य एवं अनुराग टंडन ने जिला कारागार, अयोध्या को 12 इंडोर गेम किट प्रदान की गई। यह किट दान बंदियों के लिए मनोरंजक गतिविधियों को बढ़ाने और उनके सकारात्मक व्यक्तित्व विकास में योगदान देने के उद्देश्य से किया गया है।

वरिष्ठ अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र ने इनर व्हील क्लब के इस उदार योगदान की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि यह दान बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस तरह की मनोरंजक गतिविधियां बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक पुनर्वास में अत्यंत सहायक होती हैं। हमारा उद्देश्य केवल सजा देना नहीं, बल्कि नदियों का चरित्र निर्माण और समाज में उनका सफल पुनर्वास करना है। यह पहल जिला कारागार, अयोध्या के बंदी सुधार कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बंदियों के व्यक्तित्व विकास और समाज में उनके पुनर्वास को सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर जिला कारागार अयोध्या की ओर से वरिष्ठ अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र, कारापाल जितेन्द्र कुमार यादव, उप कारापाल वंदना त्रिपाठी के साथ-साथ शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहें।

————-

Leave a Reply