News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

अवैध मादक पदार्थ गांजे की सप्लाई करने वाले तीन सप्लायरों को पकडा

अवैध मादक पदार्थ गांजे की सप्लाई करने वाले तीन सप्लायरों को पकडा

जयपुर, 11 मई (हि.स.)। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत हरमाडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई करने वाले तीन सप्लायरों को धर-दबोचा है और उनके पास से 1 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन भी जब्त किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत हरमाडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई करने वाले सप्लायर लक्की सिंह,दिनेश सिंह और विकास बैरवा को गिरफ्तार किया है और तीनों ही आरोपी हरमाड़ा इलाके के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित परिवहन में प्रयुक्त एक दुपहिया वाहन बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ की खरीद—फरोख्त के बारे में पूछताछ करने में जुटी है।

—————

Leave a Reply