News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

भगवान परशुराम व आदिगुरु शंकराचार्य के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा

भगवान परशुराम व आदिगुरु शंकराचार्य के जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभा यात्रा

जगदलपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में सर्व ब्राह्मण समाज और सर्व हिन्दू समाज के द्वारा भगवान विष्णु के छठवें अवतार, ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी व आदिगुरु शंकराचार्य के जन्मोत्सव के अवसर पर शहर के दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गई।

इस शोभा यात्रा में सर्व हिन्दू समाज के अध्यक्ष धर्मचंद्र, एवं सचिव रंजीत पांडे, सर्व ब्राह्मण समाज के संभागीय अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं अन्य सदस्याें सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, महापौर संजय पांडे, नगर निगम सभापति खेम सिंह देवांगन, राजाराम तोड़ेम, दशरथ कश्यप, संजीव शर्मा, रंजीत पांडे, कौशिक शुक्ला, नीलकंठ पांडे, प्रसून ठाकुर, पंडित प्रकाश गोस्वामी, नरसिंह राव, प्रकाश झा, रोशन झा, विपिन तिवारी, जबीता मंडावी सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । शोभायात्रा की समाप्ति के बाद सिरहासार में भगवान परशुरामजी की महाआरती की गई। भगवान परशुरामजी की महाआरती के पश्चात नजदीक में स्थित मावली माता मंदिर में श्रदालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply