News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

दस दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयाेजन सिंधु भवन में 21 अप्रैल से

दस दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयाेजन सिंधु भवन में 21 अप्रैल से

जगदलपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय सिंधु सभा व पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में 10 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर सिंधु भवन में होना हैं, इस योग शिविर में आसाध्य रोग व जटिल बीमारियों का घरेलू इलाज भी बताया जाएगा।

सिंधु भवन में होने जा रहे निःशुल्क योग शिविर के साथ प्रति दिन जांच व उपचार भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम हेतु सिंधु भवन में आहूत बैठक में आयोजन समिति गठित की गई जिसमें योग शिविर के संरक्षक उधाराम मूलचंदानी, गोवर्धन दास नवतानी, राजाराम नवतानी, कैलाश दंडवानी, पुष्पा मनवानी, चंद्रा देवी नवतानी अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी उपाध्यक्ष दीपक वासवानी सचिव किशोर मनवानी, सहसचिव विजय बसंतवानी, कोषाध्यक्ष बृजलाल नागवानी स्वागत समिति संजय नात्थानी, विशाल दूल्हानी, डुला लछवानी, रविंद्र हेमनानी, प्रिया नवतानी अपनी सेवाएं देंगे।

भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने बताया कि 21 अप्रेल से 30 अप्रेल तक योग शिविर होगा समय प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक होगा। इस निःशुल्क योग शिविर को पतंजलि योग समिति के मनोज पानीग्राही व सहयोगियों द्वारा संचालित किया जायेगा।

पतंजलि योग समिति के मनोज पानीग्राही ने बताया कि, इस निःशुल्क योग शिविर में योग के साथ-साथ प्रतिदिन रोग संबंधित जांच किया जाना, रक्तचाप, शुगर, थायराइड, मोटापा व वजन कम करना, शायनस, सर्दी खासी, बुखार, जोड़ो का दर्द, अनिद्रा व अन्य स्वास्थ्य संबंधित रोगों का मिट्टी-पट्टी से उपचार करेंगे।

—————

Leave a Reply