News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

फतेहाबाद : मछली पकड़ने पर विवाद में युवक घायल

फतेहाबाद : मछली पकड़ने पर विवाद में युवक घायल

फतेहाबाद, 20 अप्रैल (हि.स.)। जिले के भूना क्षेत्र के गांव गोरखपुर में नहर में मछलियां पकडऩे को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने अपने साथियों सहित एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में भूना पुलिस ने रविवार को घायल युवक की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे पुलिस को दी शिकायत में गांव गोरखपुर निवासी 25 वर्षीय कर्मबीर ने बताया कि वह गांव के ही सुनील के यहां मजदूरी का काम करता है। 16 अप्रैल की शाम को वह नहर पुल होटल पर तंबाकू लेने के लिए खेत से आया था। वह वह वापस जाने लगा तो गांव का ही सैनी अपने बाइक पर दो और लडक़ों को लेकर आया। भूना निवासी नवीन भी अपने बाइक पर दो अन्य युवकों के साथ आया और उसके साथ बातचीत करने लगे। इसके बाद उसे अपने साथ नहर की पटरी पर खेत की तरफ चले गए। खेत के पास बिहारी युवक नहर में मछलियां पकड़ते हैं। उसने उन्हें वहां पर नहर में जाल लगाने से मना किया था क्योंकि वे नहर में दाना डालते हैं। जाल लगा देने से उसमें मछलियां फंस जाती है। कर्मबीर का आरोप है कि खेत के नजदीक जाते ही शैनी व उसके 8-10 साथियों ने उस पर हमला कर दिया। सैनी ने अपने हाथ में लिए डंडे से उस पर वार किया, जो उसकी नाक पर लगा। शैनी के साथियों ने भी उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। खेत पड़ोसियों ने उसके खेत मालिक को सूचना दी। जिस पर गांव का हरनेस मौके पर आ गया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते-जाते उसे धमकी देकर गए कि आइंदा हमें मछली पकडऩे से रोका तो जान से मार देंगे। इसके बाद हरनेस ने डायल 112 टीम को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने आकर उसे भूना की सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टर ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply