बस्तर सांसद व चित्रकोट विधायक ने 878.76 लाख रुपये के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
बस्तर सांसद व चित्रकोट विधायक ने 878.76 लाख रुपये के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
जगदलपुर, 19 अप्रैल (हि.स.)। बस्तर सांसद महेश कश्यप व चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने आज शनिवार काे चित्रकोट विधानसभा के ग्राम पंचायतो में 878.76 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। जिसके तहत चित्रकोट विधानसभा के ग्राम मिचनार के मगर पखना मिचनार स्टॉप डैम सह सोलर पंप एवं विधुत निर्माण कार्य , ग्राम पंचायत आंजर क्षेत्र में आंजर स्टॉप डैम सह सोलर पंप एवं विधुत निर्माण कार्य , चित्रकोट विधानसभा के उसरीबेड़ा स्थित हाई स्कूल में सेड निर्माण कार्य, सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया है।
इस दौरान बस्तर सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास ही हमारे विकसित भारत का आधार है। सड़क बिजली पानी जैसे मूलभूत सुविधाओ का विस्तार करने के लिए 1 वर्षो में डबल इंजन भाजपा सरकार द्वारा अभूतपूर्व उपलब्धिया अर्जित की है। और आगे भी यह विकास यात्रा दुगुनी रफ्तार से जारी रहेगा। उन्हाेने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत एवं गांव की समृद्धि के संकल्प को साकार करने हेतु यह परियोजनाएं एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि चित्रकोट विधानसभा के क्षेत्रवासियों को लगातार सरकार सौगात दी रही है। क्षेत्रवासियों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहूंगा। सड़क, बिजली,पानी जैसे सभी मूलभूत सुविधाएं जनता को मुहैया कराना मेरा परम कर्तव्य है। उन्हाेने कहा कि लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक पहल है, जो आने वाले समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।
इस दाैरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, जनपद अध्यक्ष पदमा कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान कश्यप, पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, मण्डल अध्यक्ष मंगतुराम कश्यप, सुनिल कुहरामी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतुराम बघेल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, लक्ष्मी निवास पाण्डेय, बलीराम बघेल, सरपंच संघ के अध्यक्ष सीताराम कश्यप, भरत कश्यप, नरेश कापडे, एवं सरपंचगण, स्थानीय अधिकारी, ग्रामीणजन एवं अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
—————