News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

लोगों को अपने ही खेत में सालों भर मिलेगा रोजगार : बीडीओ

लोगों को अपने ही खेत में सालों भर मिलेगा रोजगार : बीडीओ

खूंटी, 18 मार्च (हि.स.)। तोरपा के प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा और बीपीओ मोनल कुमार ने मंगलवार को तोरपा प्रखंड के गुफू, कुमांग एवं कोचा गांवों में कृषि तथा बागवानी के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की प्रशंसा की।

बीडीओ ने कहा कि तोरपा प्रखंड के 20 गांवों में इस मॉडल को अपनाया जाएगा। इस तरह का मॉडल पालयन रोकने में मददगार साबित होगा। आम बागवानी और उसमें इंटर क्रॉपिंग कर लोगों को अपने ही खेत में सालों भर रोजगार मिलेगा। गुफू और कुमांग गांव में उन्होंने आम बागवानी, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और इंटरक्रॉपिंग तकनीकों का निरीक्षण किया।

इसके अलावा उन्होंने इस कार्य से गांवों और परिवारों में आए बदलाव की जानकारी गांव वालों से ली। कोचा गांव में बीडीओ और बीपीओ ने समुदाय के साथ संवाद किया और क्लाइमेट-स्मार्ट विलेज पहल के तहत चल रहे कार्यों को समझा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने मशीनों और प्रोसेसिंग तकनीकों के बारे भी बताया। बीडीओ ने ग्रामीणों के साथ सोलर लिफ्ट सिंचाई प्रणाली पर भी चर्चा की, जो अगले खरीफ सीजन में पूरे गांव की कृषि में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। बीडीओ ने भ्रमण के पश्चात् इस मॉडल को 20 और गांवों में विस्तारित करने की बात कही, ताकि सतत विकास और ग्रामीण आजीविका को मजबूती मिले। मौके पर प्रदान के अभिषेक, रवि रंजन, सुरभि आदि उपस्थित थे।

—————

Leave a Reply